शाहजहांपुर, मार्च 4 -- कछियानी खेड़ा स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में दो बच्चों को मंदिर के महंत सहित कई लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया। बच्चों को चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर डंडे से भी पीटा गया। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा। मामले के बाद पुलिस ने ग्रामीण की ओर से मंदिर के महंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार की सुबह श्री हनुमान मंदिर पर तमाम लोग पूजा अर्चना कर रहे थे तभी कुछ लोगों ने रुपए निकालने का आरोप लगाते हुए दो बच्चों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों बच्चों की मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने पिटाई लगाई और मंदिर के महंत के पास ले गए। आरोप है कि मंदिर के महंत ने भी पैरों से एक बच्चे की पिटाई की, इसके बाद उन्हें बाहर लाकर एक खंभे से बांध दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.