कौशाम्बी, मार्च 7 -- नगर पालिका परिषद मंझनपुर के गांधी नगर मोहल्ला निवासी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पांच मार्च की शाम कस्बे के चक नगर मोहल्ले का अंकित बहाने से उसे अपने घर बुलाकर ले गया। वहां बाइक चोरी का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर कमरे में बंद करके पड़ोस में रहने वाले अपने साथी पप्पू व सैनी के कछुआ निवासी पंकज तथा अन्य के साथ मिलकर पिटाई की। इससे पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...