बुलंदशहर, जून 29 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव खेरपुर तिल में एक युवक को आम के बाग में ले जाकर चोरी का आरोप लगा पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता- पुत्र और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव खेरपुर तिल निवासी रोहित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार की सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर पर मौजूद था। आरोप है कि गांव के हरपाल, उसका पुत्र अर्जुन तथा तीन-चार अन्य लोग उसे बहाने से गांव में आम के बाग में ले गए। वहां आम के पेड़ से बांध दिया गया और उसके बाद लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उस पर ट्यूबवेल की चार बैटरे चोरी करने का झूठा आरोप लगाया और बैटरे वापस करने का दबाव बनाया। इसके ब...