नोएडा, अप्रैल 23 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के आरोप में दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है। उनके पास से एक चोरी की बाइक और एक अवैध हथियार बरामद हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब 9.30 बजे टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। सेक्टर-37 चौकी क्षेत्र में छलेरा की ओर जाने वाले रास्ते पर दो संदिग्ध लड़के बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दिखाई दिए। उन्हें रोककर बाइक के दस्तावेज मांगे तो दिखाने में असमर्थ रहे। जांच में पता चला कि बाइक 10 दिन पूर्व सेक्टर-104 से चोरी की थी। यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार अपचारियों ने पुलिस को बताया कि वह लोगों को डराने के लिए अपने पास अवैध हथियार रखते हैं। पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.