अयोध्या, मार्च 13 -- भदरसा संवाददाता। पूराकलंदर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र निवासी शख्स के घर हुई चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके निशानदेही पर चुराया गया जेवरात बरामद किया है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि एएसपी शुभम जैन और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा की पुलिस टीम ने जीवपुर मोड़ से बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बछरामपुर निवासी अरुण उर्फ लहुरी तथा अमरनाथ को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन्होंने सात मार्च की रात थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर चोरी की वारदात कबूल की है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की थी। इनकी निशानदेही पर घर से चुराया गया जेवरात सोने की दो तीनतला झुमकी,एक माथ टीका,एक नथुनी की लर तथा चांदी की दो सेट वाली बिछिया,दो पावजेब,एक करधन व हाथ का दो गुलहरा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों का चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.