जमुई, मार्च 7 -- सिकंदरा, निज प्रतिनिधि सिकंदरा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को सिकंदरा बाजार क्षेत्र में की गई। इन संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 मार्च 2026 को सिकंदरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिकंदरा बाजार क्षेत्र से दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी के सामान के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सिकंदरा निवासी विनोद ठठेरा उर्फ कारू के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया। इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुमन कुमार पिता अंजनी भगत व रिक्की कुमार पिता प्रदीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.