चोरी के आरोप में दलित किशोरी को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार
देवरिया, जून 1 -- तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में चोरी के आरोप में एक दलित किशोरी को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है। मिश्रौली गांव निवासी हरिकेश गुप्ता पुत्र राम ईश्वर गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि उन्होंने गांव की एक दलित किशोरी पर दुकान से चोरी करने का आरोप लगाया। रविवार को किशोरी को पकड़ने के बाद आरोपी ने पहले उसके बाल पकड़कर पूरे गांव में घुमाया इसके बाद उसे अपने दरवाजे पर स्थित नीम के पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई की। यह भी पढ़ें- युवक को कपड़े से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.