गंगापार, जनवरी 20 -- दबंगों ने चोरी का आरोप लगाते हुए विधवा की जमकर पिटाई की। जेठ के साथ थाने पहुंची महिला ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उतरांव थाना क्षेत्र के सौरा गांव निवासी किस्मतुउल निशा ने बताया कि बीते रविवार की सुबह रिश्तेदार के जनाजे में गई थी। देर शाम जब घर पहुंची तो गांव के दबंग चोरी का आरोप लगाते हुए घर में घुस आए। गाली गलौज करते हुए लात-घुसों से जमकर पिटाई की। उसे चोटे आई हैं। आरोप है कि पिटाई के दौरान गले का लॉकेट, अलमारी में रखें हजारों रुपये और घर का अन्य सामान भी उठा ले गए। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.