फरीदाबाद, अप्रैल 29 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। बीपीटीपी थाना पुलिस ने शहर में एक फिटनेस सेंटर की ब्रांच में तोड़फोड़ कर माल चोरी करने और आग लगाने का प्रयास करने के आरोप में ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-17 निवासी फिटनेस सेंटर संचालक विपुल चौहान ने दिल्ली निवासी ठेकेदार शांतनु को गत वर्ष सेक्टर-89 स्थित इमेन्स प्लॉजा में फिटनेस सेंटर की खुल रही नई शाखा के लिए करीब 9.70 लाख रुपये का बिजली फिटिंग का काम दिया था। ठेकेदार ने इस काम को जनवरी तक काम पूरा करने का वादा किया था, लेकिन तय समय के बाद भी काम अधूरा रहा। पीड़ित का आरोप है कि शांतनु ने 3.70 लाख रुपये अग्रिम लेने के बावजूद केवल ढाई से तीन लाख रुपये तक का ही काम किया था। लगातार देरी के चलते जब पीड़ित ने यह काम किसी अन्य...