मधेपुरा, मई 20 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत के जयरामपुर वार्ड पांच में बुधवार को चोरी के आरोप में ग्रामीणो ने एक युवक को पकड़ कर पिटाई कर दिया और सूचना पर पहुंचे पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए युवक की पहचान रहिका टोला निवासी दिलराज कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- घर के पास शराब पीने से मना करने पर बुजुर्ग को पीटाघटना का विवरण जयरामपुर निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उक्त युवक द्वारा उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। आरोप है कि घर से गैस सिलेंडर, ट्रैक्टर के पार्ट्स सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे जब युवक सिलेंडर लेकर जा रहा था, तभी ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। संदेह होने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ के दौरान चोरी की बात सामने आने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर पेड़ से...