अयोध्या, अप्रैल 3 -- अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के दिल्ली दरवाजा में एक घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा किया है पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चुराया गया रसोई गैस सिलेंडर,एक जोड़ी बिछिया और नकदी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि दीवानी मिशिल दिल्ली दरवाजा मोहल्ला अंगूरी बाग निवासी शैलेंद्र श्रीवास्तव पुत्र प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव के घर ताला तोड़ चोरी हुई थी। मामले में शिकायत पर चोरी की रिपोर्ट दर्जकर तहकीकात कराई जा रही थी। विवेचना के दौरान मिले सुराग के आधार पर चौकी प्रभारी चौक धर्मेंद्र मिश्रा ने गैस गोदाम अफीम कोठी रोड से कोतवाली के ही दिलकुशा मोतीमहल निवासी राम जाने उर्फ़ खुर्शीद को गिरफ्तार किया है। इसकी निशानदेही पर चुराया गया रसोई गैस सिलेंडर,एक जोड़ी बिछिया और 330 रु...