रुद्रपुर, अप्रैल 29 -- मयंक त्यागी, किच्छा। चोरों ने पेट्रोल पंप स्वामी की बिल्डिंग में घुसकर कीमती सामान चोरी कर लिया। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पेट्रोल पंप के स्वामी गोपाल कृष्ण अग्रवाल निवासी निकट रेलवे स्टेशन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी एक बिल्डिंग नगरपालिका कार्यालय के सामने है। 25 अप्रैल तड़के चार बजे चोरों ने लकड़ी के दरवाजे, पीतल का सामान, बिजली उपकरण व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गृहस्वामी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- न्यू हरिद्वार में होटल कारोबारी के घर में चोरी के बाद केस दर्ज यह भी पढ़ें- न्यू हरिद्वार में होटल कारोबारी के घर हुई चोरी में केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.