गढ़वा, जनवरी 30 -- डंडई, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत झोतर गांव के पिकअप वाहन से डीजे साउंड की सामग्री चोरी मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। उनकी निशानदेही पर चोरी के सामान भी बरामद किए गए। जेल भेजे गए आरोपियों में रामोद राम और मकसूद अंसारी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर डीजे साउंड में उपयोग होने वाली दो मशीन, अलग-अलग कंपनियों के पांच मोबाइल और एक लैपटॉप भी बरामद किया गया है। उनकी गिरफ्तारी धुरकी थानांतर्गत बीरबल गांव से की गई है। उन्होंने डंडई थाना क्षेत्र के झोतर गांव से एक पिकअप पर रखे डीजे साउंड के सामग्रियों की चोरी कर ली थी। मामले को लेकर डंडई थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। मामले में सुराग मिलते ही थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी के द्वारा ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.