चोरी के आरोपी दो भाई गिरफ्तार
लखनऊ, अप्रैल 8 -- काकोरी,संवाददाता। काकोरी के समदा में मंगलवार रात निर्माणाधीन आफिस में चोरी कर सामान ले जाते वक्त गार्ड ने पकड़ लिया। गार्ड ने पकड़े गए चोरों को पुलिस को सौंप दिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।हरदोई के मल्लावां के सुमेरपुर निवासी नैमिष ने बताया कि समदा में प्रॉपर्टी डीलर के निर्माणाधीन ऑफिस में रहकर देखभाल करते है। मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह दूसरी साइट पर गए थे। देर रात वापस लौटने पर दो अज्ञात युवक ऑफिस में लगी एलसीडी, पंखा, गैस चूल्हा एवं केबल चोरी कर बोरी में भर रहे थे। शोर मचाते हुए साथियों संग मिलकर दोनों चोरों को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि पारा के कुल्हड़ कट्टा निवासी आरोपी राममिलन एवं राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपी सग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.