बिजनौर, जून 7 -- चांदपुर। चांदपुर के नूरपुर मार्ग स्थित भगवंत डिग्री कॉलेज परिसर में मंदिर से एक चोर चोरी करते रंगे हाथ दबोचा गया। चोर गार्ड को देख भागने की कोशिश की गार्ड ने पकड़कर लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।सीओ देश दीपक सिंह ने बताया की पुलिस को सूचना मिली की रात करीब 11:30 बजे नूरपुर रोड स्थित भगवंत डिग्री कॉलेज परिसर में स्थित मंदिर से स्थापित किए गए तांबे के नाग देवता वेदांत पत्र से कुछ रूपये चोरी करने व भागने का प्रयास किया गया। स्कूल में मौजूद गार्ड द्वारा चोर को भागने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया। चोर को थाने में लाकर सौंप दिया।आरोपी चोर की पहचान शादाब अहमद चांदपुर के मोहल्ला अहमदनगर के रूप में हुई। चोर के पास से तांबे के नाग देवता व 732 रूपये बरामद कर लिए है। चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज क...