बदायूं, अप्रैल 20 -- फैजगंज बेहटा। थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खुलासे में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की साइकिल और नगदी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि सचिन पुत्र फूल सिंह, रहने वाला गांव ओरछी चौराहा को मुखबिर की सूचना पर सुरेनी पापड़ी से रामबती इंटर कॉलेज की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर सरकारी ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक चोरी की साइकिल और 1000 रुपये नकद बरामद हुए, जो दो अलग-अलग मुकदमों से संबंधित हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमों के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : साइकिल चोरी में पकड़ा गया शातिर, अंचल कार्यालय सेंधमारी में भी शामिल बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धाराएं बढ़ाते हुए आगे की विवेचना की जा रही है। आरोपी को न्याया...