उन्नाव, दिसम्बर 18 -- फतेहपुर चौरासी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फतेहपुर चौरासी निवासी शफीक ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक चार पहिया वाहन सवार अज्ञात लोगों ने उसके मुर्गी फार्म की जाली तोड़कर लगभग चार दर्जन मुर्गी चुरा ले गए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच व चोरों की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र के गांव चिरंजू पुरवा निवासी सरोज नामक व्यक्ति को चार पहिया वाहन और करीब तीन दर्जन जीवित मुर्गियों समेत बहादुर खेड़ा मोड़ से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.