संभल, मई 4 -- उत्तराखंड के देहरादूर कोतवाली कैंट क्षेत्र से हुई चोरी के मामले में वांछित को पकड़ने के लिए पुलिस टीम रविवार को संभल पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दूसरा मौका पाकर भाग गया। पुलिस पकड़े गए आरोपी को उत्तराखंड ले गई। थाना क्षेत्र के गांव गुमथल में रविवार को उत्तराखंड राज्य में देहरादूर के कोतवाली कैंट की पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने गांव निवासी एक युवक को हिरासत में ले लिया जबकि उसका भाई मौका पाकर भाग गया। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस चोरी के आरोपी को पकड़ने के लिए आई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...