पीलीभीत, दिसम्बर 16 -- पीलीभीत। चोरी के आरोपी की तलाश में हरियाणा के गुड़गांव की पुलिस ने पीलीभीत में छापेमारी की। पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापा मारा लेकिन आरोपी नहीं मिल सका। हरियाणा के गुड़गांव की क्राइम ब्रांच की टीम पीलीभीत पहुंची। उन्होने थाना सुनगढ़ी में पहुंचकर सुनगढ़ी पुलिस के साथ क्षेत्र के एक गांव में छापा मारा। हालांकि जिसकी तलाश में पुलिस आई थी लेकिन वह नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि गुड़गांव में चोरी के एक मामले में आरोपी की तलाश में वहां की पुलिस आई थी। उन्होंने थाना पुलिस से सहयोग मांगा था। टीम को सुनगढ़ी पुलिस की टीम उपलब्ध करा दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.