कौशाम्बी, मार्च 30 -- रायबरेली जिले के लालगंज निवासी विजय कुमार ने सिराथू में जूता-चप्पल की दुकान खोल रखी है। रविवार की दोपहर वह अपनी दुकान पर बैठकर खाना खाने लगे। इसी दौरान एक युवक आया और काउंटर पर रखा उनका मोबाइल फोन लेकर भागने लगा। मोबाइल के कवर में दो हजार रुपये भी थे। बाद में लोगों ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ लिया था। उसकी पहचान अमित कुमार उर्फ छोटू पुत्र छेद्दू निवासी अर्का महावीरपुर थाना करारी के रूप में हुई थी। चोरी का मोबाइल व रुपया भी बरामद कर लिया गया था। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा कायम कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.