गंगापार, मार्च 15 -- साईं मंदिर की दान पेटिका व आलमारी का ताला तोड़कर चांदी के मुकुट सहित रुपये व सिक्के गायब करने के एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। चोरी गया कुछ माल भी बरामद किया गया है। मांडा थाना क्षेत्र के प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित नहवाई गांव के साईं पब्लिक स्कूल परिसर में स्थित विशालकाय साईं मंदिर में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे चोरों ने घटना को अंजाम दिया। मंदिर प्रबंध तंत्र से जुड़े अमित कृष्ण तिवारी ने थाने में तहरीर दी।इसमें बताया कि शनिवार सुबह लगभग आठ बजे जब वे मंदिर की व्यवस्था देखने रोज की तरह गये, तो गेट के पास ही हाथ में झोला लिये एक युवक सहमा दिखा। उसे रोकर मंदिर के पुजारी रत्नेश मिश्रा के साथ झोले की तलाशी ली तो उसमें दस, बीस और पचास के मुड़े 1506 रुपये मिले। पूछने पर युवक ने बताया कि उसने यह रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.