गोरखपुर, मार्च 12 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार पुलिस ने चोरी के मामले में जमुना टोला निवासी रविंद्र को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नंदानगर निवासी निखिल कुमार ने तहरीर में बताया कि वह मेडिसिटी योजना में सुपरवाइजर हैं। 11 मार्च की रात करीब 11:40 बजे वह अपने साथी के साथ जीडीए प्लांट पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति प्लांट से सरिया चोरी कर भाग रहा था। टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रविंद्र बताया। उसके पास से 73 कटपीस सरिया बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.