हरदोई, जून 29 -- हरदोई। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को चोरी किए गए जेवरों सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी पीली धातु के झाले और एक पीली धातु का पेंडल बरामद किया गया है। उसे न्यायालय भेज दिया गया। 21 जून को ग्राम भेलामऊ निवासी नरेंद्रपाल ने बताया कि 17 जून की रात उनके घर से चोर नकदी और जेवर चुरा ले गए थे। मुखबिर की सूचना पर ग्राम भेलामऊ निवासी आरोपी मातादीन पुत्र ईश्वरी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी किए गए एक जोड़ी पीली धातु के झाले और एक पीली धातु का पेंडल बरामद हुआ। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...