चोरी के आभूषण सहित अभियुक्त गिरफ्तार
हरदोई, जून 26 -- सुरसा। थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद किए हैं। 25 जून को ग्राम मरसा निवासी टेलर ने तहरीर देकर बताया था कि उसके घर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा आभूषण व नकदी चोरी कर ली गई है। इस पर थाना सुरसा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने नामजद अभियुक्त तौसिफ अली निवासी ग्राम हसनपुर थाना कासिमपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी गए आभूषण बरामद हुए। बरामद सामान में एक हार, एक मांग टीका, एक झूमर, एक गले का लॉकेट, एक गोली सभी पीली धातु, तीन जोड़ी पायल व चार जोड़ी अंगूठी सफेद धातु शामिल हैं। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.