चोरी के आठ मोबाइल और चाकू संग दो गिरफ्तार
बलिया, मार्च 31 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। करीब ढाई माह पहले कस्बा के प्यारेलाल चौराहा के पास स्थित मोबाइल की दुकान से हुई चोरी का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के सामानों और चाकू के साथ दो आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। कस्बा के प्यारेलाल चौराहा के पास स्थित मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोर 13 जनवरी की रात मोबाइल और अन्य कीमती सामान समेट ले गये। दुकानदार की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने कांशीराम आवास कमतैला से नगरा थाना क्षेत्र के खरुआंव निवासी पीयूष कुमार तथा मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के विभौली निवासी आदित्य कुमार को हिरासत में ले लिया। छानबीन में आरोपियों के पास से चोरी के पांच एन्ड्राएड तथा तीन समान्य मोबाइल, मोबाइल एसेसरीज इयर बड्स, नेक बैंड, चार्जर, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.