बेगुसराय, अप्रैल 29 -- बरौनी। जीआरपी बरौनी व सीआईबी गढ़हरा ने मंगलवार की रात रोको टोको जांच अभियान के तहत बरौनी जंक्शन से चोरी के आईफोन व की-पैड मोबाइल के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ाए आरोपित की पहचान वैशाली राजापाकड़ निवासी राजन कुमार उर्फ़ अमन कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपित पर राजापाकड़ व बिदुपुर थाने में चोरी, लूट, डकैती व गोली मारकर जख़्मी करने के तीन मामले पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...