अमरोहा, मई 4 -- थाना आदमपुर पुलिस ने चोरी के अल्टीनेटर व एक बाइक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रामचरन पुत्र सत्तू सिंह निवासी ग्राम हरोरा, थाना बिलारी, जनपद मुरादाबाद व किशनपाल पुत्र प्रेमपाल निवासी कनुआ नंगला, थाना धनारी, जनपद सम्भल ने स्वीकार किया कि अल्टीनेटर को उन्होंने बीती रात थाना आदमपुर क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर स्थित निर्माणाधीन पानी की टंकी के जनरेटर से चोरी किया था, जिसे बेचने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.