चोरी के अल्टीनेटर के साथ दो दबोचे, तमंचे-कारतूस बरामद
अमरोहा, मई 24 -- जोया, संवाददाता। डिडौली पुलिस ने जनरेटर चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का अल्टरनेटर, दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है।
गिरफ्तारी की जानकारी शनिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में एएसपी अखिलेश भदौरिया ने आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा किया। बताया कि बीती 30 अप्रैल की रात क्षेत्र के गांव हरियाना में अकरम के मकान के पास खड़े तीन जनरेटरों से अल्टरनेटर चोरी हो गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस तभी से आरोपियों की सुरागकशी में जुटी थी। इसी बीच एसआई मोहम्मद नईम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि दो युवक बाइक पर चोरी का अल्टीनेटर लेकर डिडौली से सिवौरा तिराहे की ओर जा रहे हैं। लिहाजा, सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रास्ते में घेराबंदी कर बाइक सवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.