सोनभद्र, जुलाई 25 -- सिंगरौली, हिन्दुस्तान संवाद। जिले की चितरंगी पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 10.40 लाख कीमत की 9 चोरी की बाइक भी बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में वाहन चोरी के लगभग दो दर्जन मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी चितरंगी सुधेश तिवारी ने बताया कि 23 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक ग्राम बसनिया में चोरी की अपाचे बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चितरंगी, मोरवा, बरगवां, बैढ़न और नवानगर थाना क्षेत्रों से कुल 9 बाइक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने चोरी की बाइक बैरीटोला...