चोरी की 88 बाइक व अन्य वाहन बरामद, 76 धरे गए
मोतिहारी, जून 4 -- मोतिहारी। जिले में लगातार वाहन चोरों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। जिले में वाहन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसमें एचएचडी मशीन की मदद से वाहनों की जांच के दौरान रोज अलग-अलग थाना क्षेत्र में चोरी की बाइकें, कार के साथ वाहन चोर गिरोह के बदमाश पकड़े जा रहे हैं। अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करनेवालों से जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मई माह में जिले में चलाए गए वाहन चेकिंग के क्रम में कुल 88 चोरी की बाइक पकड़ी गई है। वहीं, 76 बाइक चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस कार्रवाई से बाइक चोरी के आंकड़े में 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बाइक चोरों के खिलाफ कार्रवाई का यह लगातार तीसरा महीना है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- चोरी की 88 बाइक व अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.