चोरी की 5 बाइक बरामद, एक नाबालिग धराया
बिहारशरीफ, जून 23 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी थाना की पुलिस ने सोहनकुआं मोहल्ले से सोमवार की रात चोरी की पांच बाइक बरामद की है। साथ ही एक नाबालिग किशोर को पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि गुप्त सूचना पर सुमीत यादव के मकान में छापेमारी की गयी। वहां से पांच बाइक मिली। जांच में पता चला कि सभी बाइक एक सप्ताह के अंदर विभिन्न थाना क्षेत्रों से चुरायी गयी थी। कोडरमा जिला से चोरी की गयी तीन, नवादा से एक व नूरसराय से चोरी की गयी एक बाइक बरामद की गयी है। छापेमारी में सर्वेश कुमार, चंदन कुमार, दीपक, नितेश, झुन्नू, प्रीति शामिल थीं। यह भी पढ़ें- चोरी की पांच मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी हिरासत में (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.