रुद्रपुर, जून 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली ट्रांजिट कैंप और खटीमा पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से वाहन बरामद किए हैं। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने ट्रांजिट कैंप, पंतनगर और खटीमा क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- 21 मुकदमों वाला वाहन चोर दबोचा, चार चोरी की बाइक बरामद ट्रांजिट कैंप पुलिस ने गणेशपुर रोड स्थित खंडहर के पास से सचिन पाल पुत्र गिरधारी लाल निवासी ग्राम जोनोर, थाना मीरग...