देवघर, सितम्बर 16 -- चोरी की स्कॉर्पियो की तलाश में बिहार के बांका पुलिस बुधवार शाम करीब 5:30 बजे देवघर नगर थाना पहुंची। बांका पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र से हाल में बरामद की गई काले रंग की स्कॉर्पियो के संबंध में जानकारी ली और वाहन का सत्यापन किया। पुलिस टीम अपने साथ चोरी के वाहन से संबंधित कागजात भी लेकर पहुंची थी। बांका पुलिस ने नगर थाना में मौजूद काले रंग की स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर, चेचिस नंबर सहित वाहन पर अंकित अन्य नंबरों की जांच की। इसके अलावा वाहन से संबंधित दस्तावेजों का भी मिलान किया गया। हालांकि, जांच के बाद उक्त स्कॉर्पियो चोरी की है या किसी व्यक्ति विशेष के नाम पर दर्ज है, इस संबंध में पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- खुलासा : नीलामी फर्जी नंबर का और ट्रांसफर हुआ ओरिजनल नंब...