औरंगाबाद, जनवरी 21 -- कुटुंबा पुलिस ने थाना क्षेत्र के रोहिदास खाप से चोरी की स्कूटी के साथ राहुल कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है। वह सत्येंद्र यादव का पुत्र है। थानाध्यक्ष मोहम्मद इमरान आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई और स्कूटी के चेचिस नंबर से उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। खट्टी-मीठी यादों के साथ दो दिवसीय अंबे महोत्सव संपन्न अंबा, संवाद सूत्र। कला, संस्कृति और युवा विभाग के तत्वाधान में जिला प्रशासन और सतबहिनी मंदिर न्यास समिति के सहयोग से वर्ष 2026 का दो दिवसीय अंबे महोत्सव संपन्न हुआ। महोत्सव में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रतियोगिताओं के साथ बाहरी कलाकारों के प्रस्तुति कार्यक्रम भी शामि...