अलीगढ़, मार्च 24 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चोरी की सूचना पर मौके पर न जाने और पुलिस अधिकारियों को सूचना न देने पर रोरावर इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। सीओ प्रथम की जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने कार्रवाई की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बीते दिनों खैर बाईपास स्थित शराब के ठेके से चोरी हुई थी। इस पर थाना प्रभारी मौके पर नहीं गए। न ही पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। इस पर एसएसपी ने सीओ प्रथम को जांच सौंपी। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर इंस्पेक्टर जोगेन्द्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। चर्चा थी कि रोरावर क्षेत्र में हुए पथराव में लापरवाही वरतने पर कार्रवाई की गई है। मगर बाद में स्पष्ट हुआ कि घटना को छिपाने के चलते कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.