संभल, दिसम्बर 14 -- असमोली, संवाददाता। चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की करीब 15 घंटे चली जांच के बाद मामला पूरी तरह पलट गया। ग्रामीणों के बयानों और जांच के आधार पर पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिस घटना को चोरी बताया जा रहा था, वह दरअसल प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। सच्चाई सामने आने के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई, जिससे मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। पूरा मामला जनपद संभल के थाना असमोली क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव का है। गांव निवासी साने आलम पुत्र मोहम्मद सलीम के घर शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि अचानक आहट होने पर परिजन जाग गए। शोर मचाने पर एक युवक घर से भागता हुआ दिखाई दिया। इसी दौरान घर की महिला ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन युवक ने धक्का दे दिया, जिससे महिला गिरकर घायल हो गई। घटना की सूचना तत्काल ड...