लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- पलियाकलां। थाना संपूर्णानगर पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी युवक को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। जिसको पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश और गश्त पर थी, तभी मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर हरमन सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, निवासी ग्राम लगदहन को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई एक रेंजर साइकिल और दो हजार रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना सम्पूर्णानगर में मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप-निरीक्षक हरिनाथ पाल, कांस्टेबल पुष्पेंद्र और कांस्टेबल असरा खान शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.