फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 9 -- मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के विहार गांव निवासी एक महिला ने घर का ताला तोड़कर बक्से में रखी 20 हजार रुपये की नकदी व जेवर चोरी होने का आरोप जेठ पर लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। शिकायत मिलने के बाद पखना चौकी प्रभारी बलवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान मामला चोरी का न होकर भूमि से जुड़े विवाद का सामने आया। चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला अपने ससुर से जमीन अपने नाम करवाना चाहती थी। इसी विवाद के चलते चोरी की शिकायत की गई। पुलिस के अनुसार जांच में चोरी संबंधी आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- ननदों पर लगाया धोखाधड़ी कर भूमि के बैनामे का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...