चोरी की वारदात में शामिल पांच आरोपित गिरफ्तार
उन्नाव, जून 21 -- फतेहपुर चौरासी। थाना पुलिस ने करीब एक माह पहले हुई चोरी की वारदात में शामिल पांच आरोपितों को रविवार अलसुबह 29570 रुपये सहित गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। दरोगा राजेंद्र पांडेय ने मय फोर्स के साथ रविवार अलसुबह हफीजाबाद बरुआघाट मार्ग स्थिति कल्याणी पुल के पास दबिश देकर अंकित व नारेंद्र निवासी ग्राम ज्ञानपुर, रवि निवासी बसंत बाजार बालामऊ, संदीप निवासी कामीपुर थाना कछौना जनपद हरदोई व ऋषि वर्मा निवासी हुलासी खेड़ा थाना बांगरमऊ को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से पुलिस ने चोरी गए माल के बचे रूपये 29570 भी बरामद किए। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि दशहरी गांव में गिरफ्तार आरोपितों ने 10 मई को चोरी की घटना को अंजाम दिया था। 25 मई को पीड़िता महिला काजल ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.