हरदोई, मई 11 -- हरदोई। संवाददाता। पिहानी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरियावां सीओ अजीत सिंह ने बताया कि ग्राम गौखेरिया निवासी दीपक सिंह ने 9 मई को तहरीर देकर बताया था कि 8/9 मई की रात उसके घर से आभूषण और 20 हजार रुपये चोरी हो गए। इसी रात गांव के सतीश सिंह और धर्मपाल सिंह के घरों में भी चोरी की वारदात हुई थी। मामले में पिहानी थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई। शनिवार रात रसूलपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने ...