मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके घर से कई लाख के सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम फैजान पुत्र हनीफ एवं इरफान पुत्र मोहम्मद यासीन, निवासी मोहल्ला नई बस्ती बताए। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी किया गया पूरा माल बरामद कर लिया। फैजान के पास से एक सोने का हार, एक जोड़ी झुमकी और एक जोड़ी बुंदे बरामद हुए हैं,जबकि इरफान के कब्जे से एक पेंडिल और एक टीका बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त फैजान पर पह...