रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- मयंक त्यागी, किच्छा। प्रॉगफार्म की सरकारी भूमि से पॉपुलर के 25 पेड़ काटकर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। बीते गुरुवार को ग्राम इन्दरपुर के उप राजस्व निरीक्षक मो. अनस ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि चोरों ने प्रॉगफार्म के बहराबोझ में सरकारी भूमि से पॉपुलर 25 पेड़ों को काटकर चोरी कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार सायं पुलिस टीम ने ग्राम बखपुर के निकट अनिल व महेश निवासी ग्राम बखपुर व शमशेर, संजय निवासी निकट काली मंदिर हल्द्वानी रोड किच्छा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपी सोनू निवासी धौराडाम फरार हो गया। एसआई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर बहेड़ी में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.