चोरी की रिपोर्ट दर्ज न होने पर एसपी से गुहार
कन्नौज, अप्रैल 16 -- सलेमपुर टिकुरियनपुर्वा गांव में किसान के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना के पांच दिन बीत जाने के बावजूद थाना पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिससे आहत होकर उन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के गांव टिकुरियनपुर्वा निवासी चंद्रभान वर्मा ने बताया कि 11 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर करीब 10 लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी चोरी कर ली थी। घटना के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। लेकिन आरोप है कि थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित का कहना है कि वह कई बार थाने के चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया जाता है। इससे परिवार में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.