चोरी की रिपोर्ट दर्ज दो को नामजद किया
सहरसा, जून 4 -- सहरसा। सहरसा पालिटेक्निक भवन का निर्माण कार्य करा रहे समस्तीपुर निवासी मनीष कुमार ने कमरे से कपड़े, पांच हजार रूपये सहित अन्य सामानों की चोरी का रिपोर्ट दर्ज कराया है। पीड़ित के आवेदन पर दो नामजद अभियुक्त बनाते रिपोर्ट दर्ज की है। गैस सिलेंडर चोरी : सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर निवासी सतरकटैया प्रखंड के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी नीरज कुमार कंठ ने दिनदहाड़े घर से गैस सिलेंडर चोरी का रिपोर्ट दर्ज कराया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। पदाधिकारी के आवेदन पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- फार्म हाउस से सामान चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.