चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने तक सीमित, मुख्यमंत्री से शिकायत
शाहजहांपुर, जून 24 -- खुटार। गांव मोहनपुर में आदर्श मिश्रा के घर हुई चोरी की घटना को दो माह हो गए। लेकिन पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई। इस मामले में मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से शिकायत की गई है। क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी आदर्श मिश्रा ने बताया कि 20 व 21अप्रैल की मध्य रात को अज्ञात चोरों ने दो कमरों के ताले तोड़कर उसमें रखें सोने-चांदी के जेवरात, नगदी चोरी कर ली थी। चोर जेवरात के डिब्बे मकान के बाहर रास्ते में फेंक गए थे। घटना के दिन उसका भाई अश्वनी मिश्रा अपने परिवार के साथ शाहजहांपुर में शादी में शामिल होने गया था। जबकि वह गांव में रहने वाले अरुण पांडेय के यहां अपनी पत्नी के साथ शादी में गया था। रात करीब एक बजे वह घर वापस आया और छत पर सोने चला गया था। तभी चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। चोरी की वारदात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.