चोरी की रकम के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
बदायूं, जून 16 -- पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की रकम में से चार हजार रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उझानी कोतवाली पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए फर्रुखाबाद जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कादरचौक रोड से नखासा जाने वाले खरंजे के पास ट्यूबवेल की ओर से दीपू पुत्र अशोक निवासी महमूपुर थाना कायमगंज, रवि पुत्र रामप्रकाश निवासी लाल दरवाजा थाना कादरीगेट व अजीत पुत्र गुड्डू निवासी मामापुर थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की रकम में से चार हजार रुपये बरामद हुए। बरामदग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.