कौशाम्बी, मार्च 24 -- सरायअकिल थाना पुलिस ने सोमवार को चोरी की योजना बना रहे दो शातिरों को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। लिखापढ़ी के बाद उनका चालान कर दिया गया। उप निरीक्षक गणेश दत्त पटेल ने बताया कि सोमवार की रात वह मुखबिर की सूचना पर हमराहियों के साथ पुरखास गांव स्थित बाग पहुंचे। वहां बैठकर चोरी की योजना बना रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान इलाके के मोहिउद्दीनपुर देवछार निवासी आकिब व करारी के म्योहर निवासी कुलदीप उर्फ कल्लू के रूप में हुई। दोनों के पास से एक-एक तमंचा बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में कुबूल किया कि 13 मार्च को बरई गांव से एक भैंस चोरी कर उसे अजुहा में 30 हजार रुपये में बेच दिया था। फिर से मवेशी चोरी करने की तैयारी कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.