चोरी की योजना बना रहे दो आरोपित गिरफ्तार
उन्नाव, जून 2 -- उन्नाव। मौरावां थाना के हिलौली गांव स्थित रामलीला मैदान के पास सोमवार सुबह पुलिस ने दबिश देकर चोरी की योजना बनाने वाले दो आरोपित को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। आरोपितों में थाना क्षेत्र के ठकुराईनखेड़ा मजरा अकोहरी गांव निवासी सूरज उर्फ घंटोरी पुत्र छिट्टन तथा बनकट हिलौली गांव निवासी काली प्रसाद पुत्र स्व. गंगा सागर को पकड़ उनके पास से सब्बल, पेचकस व प्लास आदि बरामद किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपितों को कोर्ट के समक्ष पेश किया है। यह भी पढ़ें- चोरी की सामग्री के साथ दो आरोपितों को दबोचा गया यह भी पढ़ें- बाइक चोरी करते दो चोर लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.