सीतापुर, अप्रैल 5 -- सीतापुर। थाना रेउसा पुलिस ने गोवरहिया नाला के पास से चोरी की योजना बनाते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में पवन लोनिया और बुढ़ऊ उर्फ इसरार थाना रेउसा के मजारिया हिस्ट्रीशीटर हैं, जिन पर जनपद के विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। तीसरा अभियुक्त तालिब लखनऊ व सीतापुर के कई मामलों में वांछित रहा है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, सरिया, आरी ब्लेड और चोरी के अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.