सीतापुर, मई 15 -- सीतापुर। कोतवाली देहात पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गौरा निवासी गुड्डू और मनोज को नरसोही अन्डरपास से चोरी की योजना बनाते गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान चोरी करने से संबंधित उपकरण बरामद पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपपी गुड्डू और मनोज के खिलाफ पहले से ही लूट,चोरी,हत्या का प्रयास एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...